अतिक्रमण कार्रवाई: केरवा कैचमेंट में टूटे अवैध निर्माण, सुनहरी बाग में हंगामा

भोपाल। राजधानी में सोमवार को जिला प्रशासन और नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्रवाई की. यह कार्रवाई केरवा के कैचमेंट में अवैध निर्माणों पर की. जिसमे हाईकोर्ट और एनजीटी के निदेर्शो का पालन किया गया. प्रशासन ने हुजूर क्षेत्र के फतेहपुर डोबरा गांव में बुलडोजर चलाते हुए अवैध निर्माणों को जमींदोज किया गया. एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में तहसीलदार अतुल शर्मा की मौजूदगी में फतेहपुर डोबरा गांव स्थित 0.405 हेक्टेयर भूमि जो कि अर्सलान ताहिर उर्फ अब्दुल ताहिर के नाम पर भूमि स्वामी है. इस भूमि पर डैम के एफटीएल से 33 मीटर के दायरे में हो रहे अवैध निर्माण को हटाया, इसके महुआ खेड़ा गांव में 2.016 हेक्टेयर भूमि पर अवैध निर्माण को तोड़ा गया. यह भूमि मीत पाटीदार पुत्र अजय पाटीदार एवं खुशीलाल पाटीदार पुत्र मूलचंद पाटीदार के नाम पर दर्ज है. मंगलवार को भी प्रशासन हुजूर क्षेत्र में विकसित हो रही अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई करेगा.

सुनहरी बाग के मकानों को तोडऩे का हुआ विरोध

जवाहर चौक स्थित सुनहरी बाग में मकानों पर कार्रवाई करने अमला पहुंचा. दो मकानों की हटाने की कार्रवाई हो चुकी थी.इस कार्रवाई की सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा कार्यकर्ताओ के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने बारिश शुरू होने एवं स्टैंडिंग ऑर्डर का हवाला देते हुए कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त से बात की. इसके बाद प्रशासन के अमले ने कार्रवाई बंद कर दी। इस दौरान 10 में से 5 मकानों को प्रशासन ने तोड़ दिया. कार्रवाई का विरोध करने के समय कांग्रेस झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रोहित राजपूत, कांग्रेस वार्ड-24 अध्यक्ष शोएब खान, कांग्रेस नेता दिलीप मस्के सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

You May Like