कैमरे के सामने महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या

उज्जैन। ससुरालवालों से परेशान चल रही महिला ने पहले सुसाइड नोट लिखा। उसके बाद जहर खाते हुए वीडियो बनाया। हालत बिगडऩे पर सहेली को कॉल किया। घर पहुंची सहेली उसे अस्पताल लेकर पहुंची। कुछ घंटे चले उपचार के बाद महिला की मौत हो गई। सोमवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू की है।

नीलगंगा थाना क्षेत्र की तिरुपति प्लेटिनम कॉलोनी में रहने वाली नुपूर पति सतीश जाट 25 वर्ष को रविवार दोपहर उसकी सहेली श्रद्धा उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंची थी। जहां कुछ घंटे चले उपचार के बाद देर रात नुपूर की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। इस दौरान नुपूर का मोबाइल जब्त किया गया। जिसमें एक वीडियो होना सामने आया। नुपूर जहर खाते और पानी पीते दिखाई दी। मौत को गले लगाने से पहले नुपूर ने वीडियो में पति सतीश जाट, सास हेमलता जाट, ननद भावना और पूजा पर प्रताडि़त करने के आरोप लगाए थे। रात में ही पुलिस नुपूर के घर पहुंची जहां कमरे की तलाशी लेने के दौरान सुसाइड नोट भी बरामद हो गया जिसमें लिखा था कि ससुरालवाले प्रताडि़त कर रहे हैं। 6 महीने से मेरे पति ने मुझे बहुत परेशान कर रखा है। मुझे मारने की धमकी देते हैं। घर खर्च के रुपए देना भी बंद कर दिया है। तीन दिन पहले पति घर से चले गए और वापस नहीं लौटे। ससुरालवालों से कुछ बोलती हूं तो घर छोडक़र चले जाने के लिए कहते हैं। पुलिस ने मोबाइल जप्त कर सुसाइड नोट जांच में लिया है।

Next Post

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सिगानामा में तेंदुए के हमले से मासूम की मौत

Mon Jun 16 , 2025
  पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व अंतर्गत सिंगानामा कतियाढाना रोड ठोगापुरा में घर के बाहर खेल रहे 7 वर्षीय प्रहलाद इरपाजे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बालक की गले और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। परिजन तेंदुए से बच्चे को छुड़ाकर मटकुली अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत […]

You May Like