डुमना नेचर पार्क को बनाया जाए पर्यटन हब: निगमायुक्त

जबलपुर: एशिया के सबसे बड़े अर्बन फॉरेस्ट के रूप में विकसित डुमना नेचर पार्क को एक विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र (टूरिज्म हब) के रूप में विकसित करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने कमर कस ली है। आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने के सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि इस प्राकृतिक धरोहर को जल्द से जल्द पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षक बनाया जा सके।

निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि डुमना नेचर पार्क, जो लगभग 2000 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, जबलपुर की एक अनमोल संपत्ति है। उन्होंने कहा, ‘डुमना नेचर पार्क को पर्यटन हब के रूप में करें विकसित। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, वन्यजीवों और खंदारी जलाशय की मौजूदगी इसे एक अद्वितीय स्थान बनाती है। व्यवस्थित विकास से न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि देश-विदेश के पर्यटकों को भी आकर्षित किया जा सकता है, जिससे शहर की आय में भी वृद्धि होगी। ‘
टूटे साईकिल ट्रैक को देख जताई नाराजगी
आयुक्त के विजन को ज़मीन पर उतारने के लिए, निगमायुक्त ने उद्यान विभाग को तत्काल डुमना नेचर पार्क को पूर्ण व्यवस्थित करने का आदेश दिया। निगमायुक्त ने पार्क में मौजूद अव्यवस्थाओं, जैसे कि टूटे हुए साइकिल ट्रैक, मरम्मत की कमी, और साफ-सफाई की कमी पर गंभीर नाराजगी व्यक्त की। पार्क के प्रवेश द्वार, पार्किंग स्थल और आंतरिक सुविधाओं की तत्काल मरम्मत और नवीनीकरण सुनिश्चित करने निर्देश दिए।

Next Post

राजनीतिक पटल पर फिर मालवा-निमाड़ की तूती

Tue Nov 25 , 2025
मालवा- निमाड़ की डायरी संजय व्यास शाजापुर से श्याम टेलर की भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पद पर ताजपोशी से राजनीतिक पटल पर फिर मालवा-निमाड़ का पलड़ा भारी रहा. उज्जैन से मुख्यमंत्री मोहन यादव, मंदसौर-नीमच से उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भाजपा ने दे रखे हैं, वहीं इंदौर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष […]

You May Like