सड़क हादसे में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

जबलपुर: कैंट थाना अंतर्गत पेंटीनाका क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, गोराबाजार थाना क्षेत्र के अनुराधा कॉलोनी, धोबीघाट निवासी राजकुमार करयार (67) बीती रात पेंटीनाका के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे।

किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें राहगीरों और अज्ञात लोगों की मदद से तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान डॉक्टर ने परीक्षण के बाद राजकुमार करयार को मृत घोषित कर दिया है।

Next Post

थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue Mar 31 , 2026
आष्टा। बीती देर रात नजदीक के ग्राम भंवरा में गेहूं निकालते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया. थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक उपेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है. प्राप्त जानकारी के […]

You May Like