थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत

आष्टा। बीती देर रात नजदीक के ग्राम भंवरा में गेहूं निकालते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया. थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक उपेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय उपेंद्र सिंह पिता कमल सिंह, निवासी ग्राम भंवरा अपने खेत में गेहूं निकालने का कार्य कर रहा था. इसी दौरान थ्रेसर मशीन में तकनीकी खराबी आ गई. मशीन की पंखुड़ी खराब होने पर वह उसे बदलने का प्रयास कर रहा था. तभी अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और संतुलन बिगडऩे से वह पूरी तरह मशीन की चपेट में आ गया.

बताया जा रहा है कि यह हादसा रात करीब 3.30 बजे हुआ. दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक के चाचा जसवंत सिंह के अनुसार, उपेंद्र मशीन बंद कर चाय-नाश्ता करने गया था. लौटने के बाद उसने मशीन दोबारा चालू की और खराब पंखुड़ी बदलने लगा. इसी दौरान यह हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी रामपाल सिंह सोलंकी ने युवक को तत्काल आष्टा सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस लोमहर्षक घटना से ्रगांव में शोक का माहौल निर्मित हो गया है. पीएम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया.

 

Next Post

तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Tue Mar 31 , 2026
बुधनी। थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 8.15 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने […]

You May Like