500 करोड़ रुपये की लागत से सोनिया विहार पुस्ता पर होगा एलिवेटेड रोड का निर्माण: प्रवेश

नयी दिल्ली, 04 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को 500 करोड़ की लागत से सोनिया विहार पुस्ता पर छह किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाने की घोषणा की।

श्री सिंह ने बताया कि यह एलिवेटेड रोड नानकसर गुरुद्वारा टी-पॉइंट से दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा (ट्रोनिका सिटी) तक बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा लंबे समय से सोनिया विहार क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “मेरे साथी मंत्री कपिल मिश्रा इस सड़क के निर्माण के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। सोनिया विहार के लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए यह परियोजना बहुत जरूरी थी। हालांकि, क्षेत्र में बड़ी संख्या में पेड़ होने के कारण हमने अब एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने का निर्णय लिया है। कल हमने इस विषय पर मुख्यमंत्री जी से भी चर्चा की थी, और उन्होंने इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति दे दी है। इस फ्लाईओवर से दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति मिलेगी, यातायात की समस्या कम होगी और क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।”

उन्होंने कहा, “हमारा संकल्प दिल्ली के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।”

उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इस परियोजना को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएँ पूरी कर रहा है।

श्री सिंह ने शुक्रवार को विश्वास नगर विधानसभा में सड़क सुधार और सौंदर्यीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि विधायक ओ. पी. शर्मा की मांग पर सड़क के दोनों ओर पड़े मलबे को हटाने और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है।

Next Post

सोना, चांदी में गिरावट

Fri Apr 4 , 2025
इंदौर, 04 अप्रैल (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी में मांग कमी से गिरावट दर्ज गई। आज सोना 100 तथा चांदी 2800 रुपये नीची होकर बिकी । सिक्का स्थिर रहा। विदेशी बाजार में सोना 3029 डालर व चांदी 3130 सेन्ट रुपये प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी […]

You May Like