गौरक्षा और सनातन धर्म के प्रचार के लिए भिंड से महाकुंभ के लिए निकली युवाओं की टोली

भिंड। कहते हैं मन में एक उद्देश्य हो भक्ति प्रबल हो तो कुछ भी संभव है कुछ ऐसा ही भाव लेकर भिंड शहर से लगभग 400 किलोमीटर दूर महाकुंभ प्रयागराज के लिए कुलदीप तोमर और उनकी टीम भिंड से निकली है। वे 4 फरवरी से पैदल यात्रा पर हैं जो अभी तक लगभग 300 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं।

इस पैदल यात्रा टीम के साथ एक ट्रैक्टर एक डीजे की गाड़ी और लगभग 35 युवाओं की टोली निरंतर पैदल-पैदल डीजे की धुन पर भोले की भक्ति में लीन होकर नाचते गाते चले जा रहे हैं। इस यात्रा का हर गांव हर शहर हर चौराहे पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जा रहा है। रास्ते में मिलने वाले सभी गांव और बस्तियों के युवाओं, माता बहनों, बुजुर्गों और बच्चों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। सभी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भी स्वागत किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन के द्वारा भी लगातार टीम को सहयोग प्रदान किया जा रहा है। पैदल यात्रा का एक ही उद्देश्य है गौ रक्षा और सनातन धर्म का प्रचार इसी बात को हर गांव हर शहर में बताते हुए यह युवाओं की टोली जल्द ही प्रयागराज कुंभ में डुबकी लगाएगी।

इस टीम में प्रमुख रूप से कुलदीप तोमर, पप्पू राजावत ,विवेक पुरोहित ,प्रदीप तोमर, अखिलंदर तोमर ,सीटू तोमर ,मोनू तोमर, शिवम शर्मा ,करु ,राम लखन बिधौलिया, राकेश श्रीवास, आशीष तोमर ,शैलेश राजावत, अजीत शुक्ला,अजय ,प्रदीप तोमर, आकाश और पिंकू राठौर आदि हैं।

Next Post

बैंक यूनियंस ने किया आंचलिक कार्यालय पर प्रदर्शन

Fri Feb 14 , 2025
ग्वालियर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ग्वालियर इकाई ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों की नौ पंजीकृत यूनियनों के साथियों और पदाधिकारियों द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कर इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन में अपनी सहभागिता की। उनकी मुख्य मांगे हैं राष्ट्रीयकृत […]

You May Like