जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत रविन्द्र नगर धनी की कुटिया के पास स्विफ्ट कार से अपने घर आ रही महिला को पिता पुत्रों ने जबरदस्ती रोक लिया और पैसों की मांग करते हुए महिला को धमकाने लगे। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि श्रीमती सालिनी रायबोले 35 वर्ष निवासी रविन्द्र नगर धनी की कुटिया के पास अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपनी स्विफ्ट कार से अपने घर आ रही थी जैसे ही अपने घर के पास पहुॅची तो पड़ोस में रहने वाले विवयन नरोना एवं उनके दोनों लडक़े विनैनस उर्फ बेटू नरौना , ऐरिक नरोना ने उसकी कार रोकी और उसे डराते हुये उससे पैसों की मांग करने लगे, उसने पैसे देने से मना किया तो जान से मारने की धमकी दी।
