जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत चंडालभाटा में बदमाश ने युवक को चाकू मार दिया। हमले में घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक पंकज चौधरी 24 वर्ष निवासी चंडालभाटा शांतिनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पेंटिंग का काम करता है।
शाम लगभग 7-30 बजे चंडालभाटा रविदास भवन के पास बैठा था तभी बीरू चौधरी आकर उससे शराब पीने के लिये 200 रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो बीरू ने चाकू से हमला कर चोट पहुंंचा दी और जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
