जन्मदिन पर भी काम कर रहे हैं राघव जुयाल

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता राघव जुयाल आज अपने जन्मदिन पर भी काम कर रहे हैं।

राघव जुयाल का आज जन्मदिन है। राघव के लिये न कोई पार्टी, ना कोई छुट्टी, और ना ही कोई ढोल-ताशे वाला जश्न है। राघव का मानना है कि काम में जो मज़ा है, वो केक में कहां। राघव आज अपने जन्मदिन पर एक डबिंग स्टूडियो में अपने आने वाले प्रोजेक्ट के लिए वॉइस रिकॉर्ड के लिये मौजूद हैं।

राघव ने कहा, मुझे बहुत बहुत अच्छा महसूस हो रहा है कि मैं अपने जन्मदिन पर वही कर रहा हूं जो मुझे सबसे ज़्यादा पसंद है। मेरे लिए काम करना ही सबसे बड़ा सेलिब्रेशन है। हर साल मैं एक आर्टिस्ट के तौर पर थोड़ा और बढ़ता हूं और यह सफर मुझे आज भी जीने जैसा लगता है। मैं सबसे ज़्यादा खुश तब होता हूं जब मैं कुछ सीख रहा होता हूं ,और यही एनर्जी मैं आगे लेकर जाना चाहता हूं।

 

 

Next Post

अमरनाथ यात्रियों का नौवां जत्था हुआ रवाना

Thu Jul 10 , 2025
जम्मू, 10 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिये आए 7,307 तीर्थयात्रियों का नौवां जत्था पूरे उत्साह उमंग के साथ भगवती नगर में बने यात्री निवास से पवित्र गुफा मंदिर के लिए गुरुवार को रवाना हुआ। अधिकारियों ने आज यहां बताया कि स्वनिर्मित हिम शिवलिंग दर्शन के लिए […]

You May Like