सड़क हादसों में बालक व महिला गंभीर घायल

सीहोर। शहर के मंडी थानातंर्गत बिजौरी जोड़ के समीप एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया है. एक अन्य हादसा हाईवे स्थित बिलकीसगंज जोड़ पर हुआ जहां एक ट्रक की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे भी भोपाल रेफर किया गया है. पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं. जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर स्थानीय मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौरी जोड़ के समीप तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी 37 सी 4612 के चालक ने सड़क क्रास कर रहे आशीष नामक बालक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची 100 डायल ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है. हाईवे स्थित बिलकीसगंज जोड़ के समीप एक ट्रक चालक ने महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया. बताया जाता है कि ट्रक की चपेट में आने से महिला के दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. महिला को भोपाल रेफर किया गया है. मंडी पुलिस ने कार चालक एवं कोतवाली पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.

Next Post

कल 31 मई को एक अद्वितीय इतिहास रचा जाएगा: यादव

Fri May 30 , 2025
भोपाल, 30 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि शनिवार 31 मई को होने वाला विशाल महासम्मेलन नारी शक्ति को समर्पित है और इसके माध्यम से प्रदेश में महिलाओं के कौशल और उनके योगदान को सम्मानित किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के रूप में इस […]

You May Like