खंभे पर करंट से दो भाई झुलसे, एक की मौत, लाइन जोड़ते समय हादसा

शिवपुरी: इंदार थाना क्षेत्र के अम्हारा गांव में बिजली लाइन जोड़ते समय खंभे पर चढ़े दो चचेरे भाई करंट लगने से नीचे गिर पड़े। हादसे में रविंद्र यादव की मौत हो गई, जबकि राजपाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ग्वालियर रेफर किया गया है।गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बंद थी। इससे परेशान ग्रामीणों ने लाइन दुरुस्त कराने की कोशिश की। परिजनों का आरोप है कि लाइनमैन अरविंद कुशवाह ने मौके पर आने के बजाय परमिट दिलवाने की बात कही और परमिट मिलने के बाद खुद लाइन जोड़ने के लिए कहा।

लाइनमैन और माढ़ा फीडर के ऑपरेटर ने परमिट मिलने की सूचना दी, जिसके बाद दोनों भाई खंभे पर चढ़े। लाइन जोड़ते समय अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई, जिससे तेज करंट लगने पर दोनों भाई खंभे से नीचे गिर गए। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने रविंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राजपाल यादव को ग्वालियर रेफर किया गया है।

Next Post

'द केरल स्टोरी' को तीन साल पूरे, सनशाइन पिक्चर्स ने इस खास अंदाज में मनाया जश्न

Tue May 5 , 2026
मुंबई, 05 मई (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के प्रदर्शन के आज तीन साल पूरे हो गये हैँ। विपुल अमृतलाल शाह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे निडर और दूरदर्शी फिल्म मेकर्स में से एक हैं, जो अपनी साहसी, नई और दिलचस्प कहानियों के लिए […]

You May Like