
विदिशा। फरियादी हरिराम दांगी निवासी ग्राम परेवरा ने थाना कुरवाई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि राजेन्द्र वेयरहाउस परिसर के बाहर रखे 50 बोरी अनाज अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए हैं।
पूर्व में इस प्रकरण में 4 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि एक अन्य आरोपी जुबेर उर्फ शानू फरार था। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी जुबेर उर्फ शानू पिता असलम खान (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम भौरासा, थाना बैरासिया, जिला भोपाल अम्बानगर क्षेत्र में देखा गया है। इस सूचना पर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी से 22,000 रुपए की राशि भी बरामद की है।
