ब्राज़ील में छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

साओ पाउलो, 03 नवंबर (वार्ता/सिन्हुआ) उत्तरी ब्राजील के टोकांटिंस राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने रविवार को दी।

टोकांटिंस पुलिस के अनुसार, विमान शनिवार रात फातिमा नगरपालिका के ऊपर उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अधिकारियों ने कहा कि विमान के 56 वर्षीय पायलट डायोमेडियो आयर्स दा सिल्वा फिल्हो की मौत हो गई तथा विमान में सवार अन्य व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा उसकी हालत गंभीर है।

Next Post

ट्रंप टैरिफ का भयंकर असर, 4 महीने में 37% घटा भारत का एक्सपोर्ट; इन सेक्टरों में ज्यादा गिरावट

Mon Nov 3 , 2025
ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ का ज्यादा असर टेक्सटाइल, जेम्स-अैंड-ज्वैलरी, केमिकल, कृषि उत्पाद और मशीनरी जैसे श्रम-प्रधान सेक्टरों पर देखने को मिल रहा है। अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील पर वार्ताओं का दौर जारी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे संबंधों के बावजूद अमेरिका […]

You May Like