12वी कृषि विषय में हरिओम साहू MP में प्रथम और10वी में पूर्णिमा बैंकर मेरिट में शामिल

छिंदवाड़ा. आज कक्षा 10वी और 12वी का परिक्षा परिणाम घोषित किया गया. इस बार जिले के विद्यार्थियों ने कमाल कर दिया है. जिले के विद्यार्थियों ने प्रदेश की प्रवीण्य सूची में अपना नाम दर्ज कराया है. कक्षा 12वी के कृषि विषय में अमरवाड़ा विकासखंड के हरिओम साहू पूरे प्रदेश में पहला नंबर हासिल किया है तो वहीं कक्षा 10 वी में जुन्नारदेव विकासखंड की पूर्णिंमा बैंकर ने भी प्रदेश की प्रवीण्य सूची में अपना नाम दर्ज कराया है. बता दे कि इस बार सरकारी स्कूलों ने जबदस्त तरीके से वापसी करते हुए बेहतरीन परिणाम प्राप्त किए हैं. कक्षा दसवीं की बात करें तो इस बार 83.7 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली है और प्रदेश में छिंदवाड़ा 15वें स्थान रहा है. कक्षा बारहवीं के परिणाम भी जबरदस्त रहे हैं, इस क्लास में 84.1 विद्यार्थी सफल हुए हैं.

बारहवीं कक्षा के उम्दा रिजल्ट के बूते छिंदवाड़ा प्रदेश के दसवें स्थान पर आया है. यहां बता दें कि पिछले साल के मुकाबले इस बार दोनों की कक्षाओं का रिजल्ट करीब 23 प्रतिशत सुधरा है, इसके लिए कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी जीएस बघेल और उनकी पूरी टीम ने साल भी मेहनत की थी, जिसका परिणाम बोर्ड परीक्षा में आए रिजल्ट के साथ सामने आया है. आज घोषित 12 वीं और 10वीं के परीक्षा परिणाम में सुखद खबर यह कि हिंदवाड़ा के सरकारी स्कूलों में पढट्टे वाले ज्यादातर विद्यार्थी सफल हुए हैं. सरकारी स्कूलों में 12 वीं कक्षा का सफलता का रेट 84.01 प्रतिशत है और दसवीं में 83.07 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली है। यह पिछले साल से करीब 23 प्रतिशत ज्यादा सफलता है. छिंदवाड़ा के प्राइवेट स्कूलों में 12 वीं पढट्टे वाले 72.11 और दसवीं में पढऩे वाले 71.58 विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिली है. छिंदवाड़ा जिले में 12 वीं का ओवरऑल रिजल्ट 84.01 और दसवीं में 83.07 प्रतिशत रहा है.

Next Post

मेरिट में आने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित

Tue May 6 , 2025
सागर। माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओ के घोषित परिणामो मे सागर जिले से 14 छात्र छात्राओ ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची मे स्थान प्राप्त किया है । जिले में कक्षा 10वी में सुम्बुल खान आत्मजा अकरम खान शा. बहु.उद्दे. उ.मा.विनं.1. बीना 496 प्राप्तांक के साथ स्थान पांचवा, […]

You May Like