मेरिट में आने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित

सागर। माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओ के घोषित परिणामो मे सागर जिले से 14 छात्र छात्राओ ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची मे स्थान प्राप्त किया है ।

जिले में कक्षा 10वी में सुम्बुल खान आत्मजा अकरम खान शा. बहु.उद्दे. उ.मा.विनं.1. बीना 496 प्राप्तांक के साथ स्थान पांचवा, कु. तृष्णा दांगी आत्मजा प्रमोद सिंह दांगी सरस्वती उ.मा.वि. कर्रापुर, 494 प्राप्तांक के साथ सातवां स्थान, कु. भाग्यश्री साहू आत्मजा महेंद्र साहू शा.उ.मा.वि., चांदपुर, 494 प्राप्तांक के साथ सातवां स्थान, कु. रुचि यादव आत्मजा रूपेश यादव सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.वि. महाराजपुर, 493 प्राप्तांक के साथ आठवा स्थान, धैर्य चौबे आत्मज राजेश चौबे सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.वि., खिमलासा मार्ग बीना 493 प्राप्तांक के साथ आठवा स्थान, अभय आत्मज नरेंद्र शा.उ.मा.वि., भानगढ़, 492 प्राप्तांक के साथ नौंवा स्थान, राहुल कुर्मी आत्मज श्री सुरेश कुर्मी शा. बालक उ. मा. वि. गढ़ाकोटा 491 प्राप्तांक के साथ दसवा स्थान, कु. रोशनी खरे आत्मजा विनोद कुमार खरे शा. कन्या उ. मा. वि. बण्डा 491 प्राप्तांक के साथ दसवा स्थान, कु. प्रतीक्षा कुर्मी आत्मजा राघवेंद्र कुर्मी शा. हाईस्कूल, छुल्ला, रहली 491 प्राप्तांक के साथ दसवा स्थान प्राप्त किया है।इसी प्रकार कक्षा 12 वीं में प्रथम स्थान के साथ उत्तीर्ण हुए अंकेश पिता निरपत साहू सूर्याेदय उ.मा.वि. महाराजपुर देवरी गणित विषय में 484 प्राप्तांक के साथ 8वां स्थान, शीतल पिता सुधीर श्रीवास्तव शास.उ.मा.वि. बरौदिया कंला गणित विषय में 482 प्राप्तांक के साथ 10वां स्थान, निधि पिता वीरेन्द्र अहिरवार विश्वभारती उ.मा.वि बॉयलोजी विषय में 478 प्राप्तांक के साथ 6वां स्थान, कु. आरजू दांगी पिता ब्रजेश दांगी किड्स एकेडमी तिली बॉयलोजी विषय में 477 प्राप्तांक के साथ 7वां स्थान, कु हुडा रंगरेज पिता हिफजुर रहमान शास. उत्कृष्ट उ.मा.वि. बॉयलोजी विषय में 477 प्राप्तांक के साथ 7वां स्थान प्राप्त किया है।

Next Post

कोई भी किसान स्लॉट बुकिंग से वंचित नहीं रहे, सभी किसानों का किया जाए गेंहू उपार्जित: यादव

Tue May 6 , 2025
भोपाल, 06 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि गेंहू उपर्जान के लिए कोई भी किसान स्लॉट बुकिंग से वंचित नहीं रहे और बुकिंग वाले सभी किसानों का गेंहू उपार्जित किया जाए। किसानों को कोई परेशानी न हो इस बात […]

You May Like