जन्माष्टमी पर राधा कृष्ण बने नौनिहाल,मिष्ठान वितरित

मुलताई।जन्माष्टमी के अवसर पर नगर में बिरुल रोड पर स्थित शास्त्री वार्ड के आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों ने बच्चों को राधा ,कृष्ण के स्वरूप सजाकर आंगनवाड़ी पहुंचाया। जहां पर वार्ड पार्षद महेंद्र, पिल्लू जैन,गायत्री परिवार तहसील समन्वयक एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष नारायण देशमुख ने बच्चों की माताओ एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रजनी परिहार , वर्षा पवार,आदि की उपस्थिति में बच्चों को मिठाई ,चाकलेट बाटी गई एवं आंगनवाड़ी में विशेष पोषण आहार खीर पुडी बच्चों को खिलाई। नन्हे मुन्ने बच्चों एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी एवं अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने हेतु,भगवान कृष्ण की लीलाओ हेतु विशेष मार्गदर्शन दिया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रजनी परिहार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Next Post

स्कूली बच्चों ने केक काट कर मनाया भगवान कृष्ण का जन्मदिन

Sat Sep 5 , 2026
आमला। ग्राम बड़ाखारी की शासकीय प्राथमिक शाला में आज जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। स्कूली बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन पर विशाल केक काटा। जन्माष्टमी पर बच्चे कृष्ण की वेशभूषा में आए थे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों […]

You May Like