आमला। ग्राम बड़ाखारी की शासकीय प्राथमिक शाला में आज जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। स्कूली बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन पर विशाल केक काटा। जन्माष्टमी पर बच्चे कृष्ण की वेशभूषा में आए थे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए। स्कूल परिसर “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंजता रहा। जन्माष्टमी पर नपाध्यक्ष नितिन गाडरे द्वारा स्कूली बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई, वहीं अधिवक्ता राजेन्द्र उपाध्याय ने बच्चों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई। पार्षद राकेश शर्मा, आदिवासी नेता बिसराम उइके ने आंगनवाड़ी के बच्चों को उपहार दिए। साथ ही सभी बच्चों को मिठाई वितरण भी किया गया कार्यक्रम का संचालन सेवादल के जितेन्द्र शर्मा ने किया। आभार ग्राम पंचायत जमदेहीखुर्द के सरपंच प्रतिनिधि इमारत उइके तथा शाला विकास समिति के अध्यक्ष कमल परते ने माना। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, सेवादल के नगर अध्यक्ष आशु बर्डे, पूर्व जनपद सदस्य अनिल इवने, उपसरपंच रुकमेश उइके, तुलाराम यादव, राजू इवने, पत्रकार अनिल सोनपूरे, सचिव सरवन मर्सकोले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। स्कूल को भेंट किए पंखे शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत ग्राम पंचायत की सरपंच सुखवंती इमारत उइके द्वारा स्कूल को पंखे तथा ट्यूबलाइट भेंट की गई। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक शिवराम कुमरे, श्री खातरकर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रामप्यारी इवने उपस्थित थीं। शिक्षकों को भी किया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान स्कूल के शिक्षकों को भी शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच सायबु इवने, शिवराज यादव, नीरज उइके, सुभाष इवने, बंटी मरकाम, सम्पत काकोड़िया अप्पू यादव अंजू वरकड़े सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
स्कूली बच्चों ने केक काट कर मनाया भगवान कृष्ण का जन्मदिन
