भोपाल: मुख्यमंत्री ने आज ऊर्जा विभाग की विभिन्न बिजली कंपनियों में चयनित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर 51,711 नए स्थाई पदों की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन भी किया गया।नियुक्ति पत्र एमपी ऑनलाइन के माध्यम से भर्ती किए गए पदों पर बांटे गए, जिनमें बिजली इंजीनियर, सिविल इंजीनियर, लेखाधिकारी, सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक, सहायक विधि अधिकारी, लाइन अटेंडेंट, सिक्योरिटी ऑफिसर, पॉवर प्लांट फार्मासिस्ट, केमिस्ट, एएनएम, ट्रेसर, स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशियन, रेडियोग्राफर, ईसीजी टेक्निशियन, पब्लिसिटी ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर आदि शामिल हैं।
इस राज्य स्तरीय समारोह में नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं के परिजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्युत कंपनियों की उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगी और कर्मचारियों के हितों व उपभोक्ता सेवाओं पर चर्चा भी हुई। बैठक में एम.डी. पॉवर मैनेजमेंट कंपनी श्री अविनाश लवानिया और एम.डी. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षितिज सिंघल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
