नागरिकों से चर्चा कर फीडबैक लिया

महापौर ने किया वार्ड 4 का निरीक्षण
स्वच्छता की दिलाई शपथ

इंदौर:नगर निगम के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विधानसभा एक के वार्ड 4 में स्वच्छता निरीक्षण किया और स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर फीडबैक लिया.महापौर ने कहा कि उनके कार्यकाल के ढाई वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, और इस दौरान नगर निगम ने पानी की पाइपलाइन, ड्रेनेज लाइन, सड़कों के सुधार, गार्डनों की सुंदरता, दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन, ग्रीनरी, लाइटिंग और सोलर एनर्जी जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं. ये सभी कार्य 2047 के भविष्य के इंदौर को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं.

महापौर ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों से ई-वेस्ट निकालें और इसे सही तरीके से डिस्पोज करें. जिनके घर से अधिक ई-वेस्ट निकलेगा, उन्हें पार्षद द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जैसे इंदौर स्वच्छता में नंबर वन बना है, वैसे ही ई-वेस्ट प्रबंधन में भी इंदौर को देश में पहला स्थान दिलाना है। इसके लिए नागरिकों को जागरूक होने और सोशल मीडिया पर इसे साझा करने की जरूरत है. इस अवसर पर स्थानीय पार्षद बरखा नितिन मालू, झोनल अधिकारी पल्लवी पाल सहित अन्य अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे.

गंदगी फैलाने वालों पर करें कार्रवाई
महापौर ने कहा कि नागरिक फीडबैक सबसे बड़ी ताकत है और इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने खुले में थूकने वालों पर नियंत्रण करने की जरूरत पर भी जोर दिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कचरा फैलाने वालों पर सख्ती से चालानी कार्रवाई करें. कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया एवं एक स्किट के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया.

Next Post

कचरा एवं गंदगी फैलाने वालों के बनाए चालान

Fri Feb 7 , 2025
नगर निगम ने की कार्रवाई इंदौर: नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार जोन 20 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई. गंदगी फैलाने पर दो लोगों पर कार्रवाई की गई.जोन 20 के […]

You May Like