हेलमेट, और रॉन्ग पार्किंग पर 869 चालकों पर कार्रवाई

इंदौर: वाहन चालकों को सड़कों पर लापरवाही अब महंगी पड़ रही है. यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए एक ही दिन में 869 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर दी. सबसे ज्यादा निशाना बिना हेलमेट चलने वाले और रॉन्ग पार्किंग करने वाले बने.अभियान के दौरान 605 चालकों को बिना हेलमेट पकड़ा, जबकि 132 पर रॉन्ग पार्किंग की कार्रवाई हुई.

इसके अलावा 9 वाहन चालक मोबाइल पर बात करते और 38 वन वे का उल्लंघन करते मिले. अन्य नियम तोड़ने वालों पर भी चालान किए. चारों जोन में पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीमों ने प्रमुख बाजारों व व्यस्त सड़कों पर लगातार कार्रवाई की. नो पार्किंग में खड़े सैकड़ों वाहनों को हटवाया गया, जिससे कई जगह ट्रैफिक व्यवस्था सुधरी. पुलिस का कहना है कि सख्ती आगे भी जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों पर इसी तरह कार्रवाई होती रहेगी

Next Post

कुरनूल जिले में बोलेरो और रेडी-मिक्स वाहन की टक्कर में छह की मौत, 10 घायल

Thu Apr 16 , 2026
कुरनूल (आंध्र प्रदेश), 16 अप्रैल (वार्ता) आन्ध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के मंत्रालयम मंडल के चिलाकलाडोना में गुरुवार तड़के एक बोलेरो वाहन की रेडी-मिक्स वाहन से आमने-सामने की टक्कर में तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, 16 लोगों […]

You May Like