कुरनूल (आंध्र प्रदेश), 16 अप्रैल (वार्ता) आन्ध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के मंत्रालयम मंडल के चिलाकलाडोना में गुरुवार तड़के एक बोलेरो वाहन की रेडी-मिक्स वाहन से आमने-सामने की टक्कर में तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, 16 लोगों का एक समूह कर्नाटक के चिक्कमगलुरु से मंत्रालयम जा रहा था ताकि श्री राघवेंद्रस्वामी के दर्शन कर सके, तभी यह दुर्घटना हुई।
पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने एममिगानूर के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
