फंदे पर लटका मिला सुरक्षा गार्ड का शव

सतना: मैहर जिले के देवी जी क्षेत्र में शनिवार शाम एल एंड टी कंपनी के गार्ड रूम में एक गार्ड का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान जतिन कुशवाहा (20) पिता तुलसीदास कुशवाहा, निवासी ग्राम बरही ओइला, मैहर के रूप में हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हडक़ंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार जतिन कुशवाहा फिल्टर प्लांट में गार्ड के पद पर कार्यरत था। शनिवार शाम करीब 7 बजे गार्ड रूम के अंदर उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ पाया गया।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार कर दिया और हत्या की आशंका जताई। आरोप लगाया कि जतिन की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और वे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया, जिससे अस्पताल और थाने परिसर में देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही।
मांगा 50 लाख का मुआवजा
परिजनों ने कंपनी प्रबंधन से 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी अस्पताल और थाने पहुंच गए थे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और उन्हें मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
तीन घंटे चला प्रदर्शन
करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद कंपनी प्रबंधन और परिजनों के बीच 6 लाख में सहमति बनी। कंपनी प्रबंधन की ओर से दाह संस्कार के लिए 10 हजार की राशि नगद दी गई , जिसके बाद मामला शांत हुआ। सीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Post

‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके

Mon May 18 , 2026
14 साल बाद अभिनेता शेखर सुमन फिर से धूम मचाने आ रहे है। शेखर अपने लेट-नाइट शो शेखर टुनाइट में फिर से वापसी कर अपना जलवा बिखेरेंगे। 14 साल बाद अभिनेता शेखर सुमन फिर से धूम मचाने आ रहे है। शेखर अपने लेट-नाइट शो ‘शेखर टुनाइट’ में फिर से वापसी […]

You May Like