श्री समर्पण श्री ने ज़िला हॉस्पिटल जाकर भेंट की साड़ी और चूड़ी

नर्मदापुरम। इन दिनों ज़िला मुख्यालय नर्मदापुरम में समाजसेवी संस्थाओं ने सड़कों पर उतर कर अपना विरोध दिखाना शुरू कर दिया है।आम नागरिकों से लेकर जनप्रतिनिधि

तक अधिकारियों की अनदेखी से परेशान दिखते हैं।ऐसे में शनिवार को श्री समर्पण श्री संस्था ने अनोखे अंदाज़ में ज़िला प्रशासन और मुख्य ज़िला चिकित्सा अधिकारी के नाम से प्रदर्शन किया संस्था ने ज़िला चिकित्सालय के मुख्य द्वार से नारे लगाते हुए हाथों में साड़ी और चूड़ी रख जमकर नारे बाज़ी की। संस्था के स्वदेश सैनी ने बताया की ज़िला चिकित्सालय में हो रही लापरवाही जिससे गरीब व्यक्ति लगातार परेशान हो रहा है,जैसे सफाई का नहीं होना,कर्मचारियों की कमी, बेड की कमी, स्टाफ द्वारा गरीबों से बदतमीजी से बात करना,लगातार अस्पताल की हालत बद से बदतर हो रही है,डॉक्टरों की लापरवाहियां जो आए दिन सामने आ रही हैं,इसके बावजूद भी सी.एम. एच.ओ.द्वारा सुधार के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए हैं,और ना ही ऐसी व्यवस्थाओं के खिलाफ ज़िला प्रशासन द्वारा भी संज्ञान नहीं लिया गया है, इसके विरोध मै श्री समर्पण श्री संस्था ने सी.एम.एच.ओ.के लिए साड़ी और चूड़ी भेंट की है और कहा की अगर व्यवस्था को सुचारू रूप से नहीं चला सकते तो साड़ी और चूड़ी पहन के घर बैठें।

Next Post

पुंछ के लोगों की पीड़ा, न्याय देने की मांग राष्ट्रीय स्तर पर उठाऊंगा : राहुल

Sat May 24 , 2025
  नयी दिल्ली, 24 मई (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा है कि सीमा पार की गोलाबारी में जम्मू-कश्मीर में पुंछ क्षेत्र में लोगों को भारी संकट का सामना करना पड़ा है और उनके घरों की बर्बादी अत्यंत पीड़ादायक है इसलिए पीड़ितों को न्याय […]

You May Like

Play sound