संभागायुक्त की अध्यक्षता में टीएल बैठक सम्पन्न
इंदौर: संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में आज संभागायुक्त कार्यालय में (समय-सीमा के प्रकरणों के निराकरण) टीएल बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में अपर आयुक्त राजस्व तरूण भटनागर, उपायुक्त राजस्व सपना लोवंशी, अपर कलेक्टर सीमा मौर्य, डिप्टी कलेक्टर सीमा कनेश, इंदौर विकास प्राधिकरण के सुदीप मीणा, उपायुक्त पुरुषोत्तम पाटीदार, सहायक संचालक के.एम. डावर, अंकेक्षण अधिकारी श्री आर.एस. गरेठिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए.
बैठक में श्री सिंह ने नगर निगम, इंदौर विकास प्राधिकरण, सहकारिता, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिकायत शाखा, स्थापना आदि विभागों के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली. बैठक में श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो कार्य समयावधि में पूरे नहीं किये गये उनका निराकरण शीघ्र किया जाये. नागरिकों के कार्यों को समय पर पूरा करना हमारी प्राथमिकता होना चाहिए. आमजन को न्याय मिले और उन्हें अपने कार्यों के लिये परेशान नहीं होना पड़ें, इसका पूरा ध्यान रखें। बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर संभागायुक्त श्री सिंह ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों की वेतन वृद्धि को रोका जाये.
