
अनूपपुर। भारतीय गण वार्ता (भगवा) पार्टी के प्रदेश सचिव विवेक सरावगी द्वारा अनूपपुर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों का संचालन प्रातःकाल किए जाने की मांग को त्वरित संज्ञान में लेते हुए जिला कलेक्टर हर्षल पंचोली द्वारा 8 मार्च से कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक जिले के समस्त विद्यालयों का संचालन प्रायः 7:30 बजे से लेकर 12 बजे तक नियत कर दिया है।
