पेंशनर संघों ने नवागत एसपी का किया स्वागत, समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

दमोह। जिला दमोह के सभी पेंशनर संघों के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर दमोह जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) से भेंट कर पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया.इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी पेंशनर्स संघों को पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण हेतु आश्वस्त किया.सभी प्रतिनिधियों ने पुलिस पेंशनर्स संघ कार्यालय हेतु पुलिस कॉलोनी या पुरानी पुलिस लाइन में एक कक्ष आवंटित किए जाने का अनुरोध किया.एसपी श्री कलादगी ने कक्ष आवंटन के लिए आश्वासन दिया, जिस पर सभी पेंशनर संघों ने नवागत पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया.स्वागत के दौरान स्वामी अशोक तिवारी अध्यक्ष संयुक्त पेंशनर्स मोर्चा व अध्यक्ष प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन, जगदीश चौबे प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं अध्यक्ष प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन, प्रताप रोहित अजाक्स पेंशनर्स प्रकोष्ठ प्रांतीय सदस्य, सत्यनारायण पांडे प्रगतिशील पेंशनर एसोसिएशन, केसी जैन पेंशनर्स समाज व विद्युत मंडल पेंशनर्स संघ, राज किशोर सेन संरक्षक पुलिस पेंशनर संघ, धन सिंह राजपूत अध्यक्ष पुलिस पेंशनर्स संघ, आरके मिश्रा अध्यक्ष पेंशनर एसोसिएशन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

Next Post

एक्शन मोड में प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल: बोले जनता को दफ्तरों के चक्कर न कटवाएं अफसर

Tue May 19 , 2026
बैतूल। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा बैतूल जिले के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण सात दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को राहत दिलाना सरकार की सर्वोच्च […]

You May Like