दिल्ली थोक जिंस बाजार में गेहू, चावल , दाल और तेलों में नरमी

नयी दिल्ली, 12 नवंबर (वार्ता) दिल्ली थोक बाजार में आज सामान्य कारोबार के बीच अधिकांश जिंसों के भावों में नरमी दिखी।

सामान्य किस्म के चावल और गेहूं के भावों में क्रमश: सात रुपये और 47 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही जबकि आटा 42 रुपया नरम रहा।

मसूर को छोड़ कर दालों के भाव में 64 से 153 रुपये क्विंटल तक की गिरावट आ गयी। तुअर दाल का भाव पिछले बंद की तुलना में 153 रुपये घट गया जबकि चना में 64 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी। उड़द और मूंग दाल भी क्रमश: 133 और 113 रुपये नरम हो गयी। मसूर 10 रुपये तेज बोली जा रही थी।

खाद्य तेलों में सरसों और वनस्पति में 76-76 रुपये , सोया 20 रुपये , पाम आयल 31 रुपये तथा सूरज मुखी तेल 7 रुपये नीचे आ गया। मूंगफली तेल 208 रुपये चढ़ा हुआ। गुड़ और चीनी में 55 और आठ रुपये की कमी आयी।

विदेशी बजारों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जनवरी का पाम ऑयल वायदा कारोबार यह समाचार लिखे जाने तक 4 रिंगिट मजबूत होकर 4,444 रिंगिट प्रति टन पर चल रहा था। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.03 प्रतिशत की हल्की गिरावट से 63.85 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

 

 

 

Next Post

अंबेकर मीतेई ने यूथ ओलंपिक गेम्स में बॉक्सिंग में पहला गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

Thu Nov 12 , 2026
डकार, 12 नवम्बर (वार्ता) एल अंबेकर मीतेई ने गुरुवार को यहां पुरुषों के 50kg किग्रा के फाइनल में आयरलैंड के क्रिस्टियन जुबानी को 3-2 से हराकर यूथ ओलंपिक गेम्स में भारत के लिए बॉक्सिंग में पहला गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। अंबेकर की जीत यूथ ओलंपिक्स में भारतीय बॉक्सिंग […]

You May Like