मासूम से दुष्कर्म का आरोपी आटो चालक गिरफ्तार

सतना : स्कूल से घर छोडऩे के दौरान मासूम को अकेला पाकर आटो चालक द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना की जानकारी होते ही परिजनों द्वारा थाने में शिकायत की गई. जिसके चलते सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.सिविल लाइन थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मासूम के परिजनों द्वारा घटना की शिकायत थाने पहुंचकर की गई थी.

पुलिस द्वारा फौरन ही धारा 64 65 बीएनएस और पाक्सो एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी. पुलिस की सक्रियता के चलते कुछ देर में ही 21 वर्षीय आरोपी राजकुमार दाहिया को गिरफ्तार कर लिया गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार साढ़े 4 साल की मासूम अन्य बच्चों के साथ आटो के जरिए शहर के पतेरी क्षेत्र में स्थित एक स्कूल में पढऩे के लिए जाती थी. जो आटो चालक इन सभी बच्चों को नियमित तौर पर स्कूल ले जाता और वापस छोड़ता था उसकी तबियत अचानक खराब हो गई.

जिसके चलते उसने अपने पड़ोसी राजकुमार को बच्चों को स्कूल छोडऩे और वापस लाने का काम सौंप दिया. इसी कड़ी में 19 अगस्त को बतौर आटो चालक राजकुमार बच्चों को स्कूल से लाकर वापस घर छोड़ रहा था. जब सभी बच्चों को उनके घर छोड़ दिया तो अकेली बची मासूम के साथ उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया. शाम होने पर जब मासूम को परेशानी होने लगी तो परिजनों द्वारा पूछे जाने पर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई.
छेडख़ानी का आरोपी गिरफ्तार
घर से दूध लेने के लिए निकली किशोरी के साथ छेडख़ानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार के अनुसार अपने माता पिता के साथ थाने पहुंची किशोरी द्वारा शिकायत की गई थी. जिसे देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की. लेकिन मामले की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया. वहीं शुक्रवार को मिली सटीक सूचना के आधार पर छेडख़ानी के आरोपी अनुज उर्फ बिल्ला बंशकार उम्र 20 वर्ष निवासी बजरहा टोला को गिरफ्तार कर लिया गया.

Next Post

स्टेडियम की लीज पर संकट, एमआईसी तैयार नहीं, कमिश्नर ने नो डयूज पत्र भेजा एमआईसी को

Sat Aug 23 , 2025
ग्वालियर: कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम पुनः ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसियेशन को लीज पर दिये जाने के पक्ष में अभी तक एमआईसी तैयार नहीं है, जबकि निगमायुक्त संघ प्रिय ने जीडीसीए की कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम की लीज बढाने का स्वीकृति पत्र एमआईसी को भेज दिया है। वहीं ग्वालियर के सांसद भारत सिंह […]

You May Like