इंदौर चिड़ियाघर में शुरू होगा अनोखा 14D थिएटर, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया निरीक्षण

इंदौर। चिड़ियाघर में देश का पहला 14D थिएटर शुरू होने जा रहा है, जिसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने थिएटर का निरीक्षण कर इसे शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। यह अनूठी पहल इंदौर को पर्यटन और मनोरंजन के क्षेत्र में नई पहचान दिला सकती है।

इस थिएटर के जरिए दर्शकों को वर्चुअल जंगल और वन्यजीवन का बेहद खास अनुभव मिलेगा। अत्याधुनिक तकनीक और स्पेशल इफेक्ट्स से लैस यह परियोजना बच्चों और बड़ों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। जल्द ही मुख्यमंत्री द्वारा इसका उद्घाटन किए जाने की संभावना है।

शैलेन्द्र कश्यप की रिपोर्ट

Next Post

एसडीएम हटा और तहसीलदार पटेरा ने किया पीएम श्री स्कूल कुंडलपुर का निरीक्षण, कंप्यूटर लैब बंद मिलने पर दिए निर्देश

Wed Jul 8 , 2026
पटेरा/दमोह। एसडीएम हटा राकेश सिंह मरकाम व तहसीलदार पटेरा उमेश तिवारी ने बुधवार को पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंडलपुर का औचक निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 7 शिक्षक उपस्थित पाए गए। स्कूल की कंप्यूटर लैब बंद मिली। इस पर प्राचार्य को निर्देश दिए गए कि प्रतिदिन बच्चों को […]

You May Like