ओंकारेश्वर:गर्मी तेज होने के साथ ही पुलों पर भक्तों को नंगे पेर चलने में लग रहे थे चटके एस डी एम शिव प्रजापति जी का ध्यान इस ओर आकर्षित करने के बाद तुरंत ही दोनों पुलों पर कार्पेट बिछाए गए भक्तों को राहत मिली भक्तों ने आभार व्यक्त किया।
गर्मी में ठंडा पानी भक्तों को मिले इस हेतु कलेक्टर महोदय के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा जगह-जगह ठंडे पानी की प्याऊ लगाई गई साथ ही धर्मशाला होटल वालों को भी प्याऊ लगाने के लिए कहा गया है।जिससे आने जाने वाले सभी भक्तों को ठंडा पानी मिल सके परिक्रमा मार्ग में भी प्याऊ लगाई जा रही है।सार्वजनिक स्थानों घाटों पर छाया के शेड भी लगाए जा रहे हे
