कार में मिली 212 शीशी प्रतिबंधित नशीली दवा

सतना: आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत द्वारा नशे के विरुद्ध छेड़े गए अभियान ऑपरेशन प्रहार 2.0 के अंतर्गत मैहर जिले की देहात थाना पुलिस ने मेडिकल नशे की तस्करी कर रहे 2 युवकों को दबोच लिया. कार सवार युवकों के पास से पुलिस को प्रतिबंधित और नशे में इस्तेमाल होने वाली कफ सीरप 212 शीशियां मिलीं. जिसके आधार पर नशे की खेप को जब्त करने के साथ ही आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया.

पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार देहात थाना पुलिस को कार के जरिए मेडिकल नशे की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी. मामले की गंभीरता के मद्देनजर देहात थाना प्रभारी रेनू मिश्रा ने फौरन टीम गठित करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी. पुलिस टीम ने ग्राम कटिया के पास घेराबंदी करते हुए वहां से होकर गुजरने वाले वाहनों की जांच शुरु कर दी.

इसी दौरान एक सफेद रंग की सेलेरियो कार क्रमांक एमपी 19 जेडएम 0995 अमरपाटन से नादन की आती दिखाई दी. जिसे रोककर जांच की जाने लगी. कार में दो युवक बैठे नजर आए. पूछताछ किए जाने पर दोनों युवकों की पहचान गजेंद्र सिंह सिंगरौल पिता रामप्रकाश उम्र 26 वर्ष निवासी डिठौरा ताला और शाश्वत सिंह पटेल पिता सोम नारायण उम्र 22 वर्ष निवासी अमरपाटन वार्ड 1 के तौर पर हुई.

इसी कड़ी में पुलिसस ने जब वाहन की जांच शुरु की तो बीच वाली सीट पर एक सफेद रंग की तांत वाली बोरी रखी दिखाई दी. जिसे खोलकर देखने पर उसमें 212 शीशी प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सीरप रखी मिली. इस संबंध में किसी तरह के दस्तावेज नहीं पाए जाने पर पुलिस ने एनडीपीएस और ड्रग कंट्रोल एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.

Next Post

पुलिस ने पकड़ा 29 लाख का गांजा, तस्कर फरार

Tue Nov 11 , 2025
सतना : पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत द्वारा नशे के विरुद्ध छेड़े गए अभियान ऑपरेशन प्रहार 2.0 के अंतर्गत सिविल लाइन पुलिस को 1.45 क्विंटल गांजा पकडऩे में सफलता मिली. हलांकि गांजे की बड़ी खेप लेकर आ रहे तस्कर भागने निकलने में सफल रहे. जिनकी सरगर्मी से तलाश की […]

You May Like