
आष्टा। सोमवार को स्वर्ण सीढ़ी समारोह हर्षोल्लास से आयोजित हुआ. कार्यक्रम में पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार, शैलेश राठौर, सुभाष नामदेव, प्रदीप प्रगति, नरेंद्र कुशवाह, सुनील प्रगति, संजय जैन, अधिवक्ता वीरेंद्र परमार सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे और श्रद्धा बिंदु श्रीमती यशोदा सोनी का सम्मान किया.
इस अवसर पर कैलाश परमार ने कहा कि ईश्वर की कृपा और सात्विक जीवन से ही ऐसा दुर्लभ अवसर मिलता है जब चार पीढ़ियां एक साथ स्वर्ण सीढ़ी आरोहण जैसे आयोजन का हिस्सा बनती हैं. उन्होंने इसे पारिवारिक एकता, संस्कार और समरसता का प्रतीक बताया.
सुभाष सोनी व सांवरिया परिवार ने बताया कि यह आयोजन श्रीमती यशोदा देवी सोनी के जीवन मूल्यों का परिणाम है. स्वर्ण सीढ़ी आरोहण समाज को प्रेम, समानता और सकारात्मक सोच का संदेश देता है तथा परंपरा और आधुनिकता में संतुलन दर्शाता है.
