नगर परिषदों ने संभाली जल संवर्धन की कमान, नालों की सफाई के साथ नलों में लगाई टोटियां

आष्टा। कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कोठरी नगर परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 15 में बड़े नाले की साफ-सफाई कार्य किया गया. इसी प्रकार रेहटी नगर परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 13,14 और 15 में नाले-नालियों की सफाई की गई. इसके साथ ही जिन नलों में टोटी नहीं लगी हुई थी उन नलों में टोटी लगाई गई. नागरिकों को भवन निर्माण मे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए प्रेरित किया गया.

Next Post

आईडीए की मल्टी से हटाया अनाधिकृत लोगों का कब्जा

Sat Apr 11 , 2026
इंदौर: आईडीए ने आज योजना 94 पूर्वी रिंग रोड पर स्थित मल्टी से 45 फ्लैट खाली कराने को कार्रवाई की. अभी मल्टी के दूसरे ब्लॉक के 35 फ्लैट और खाली कराए जाएंगे. आईडीए के उक्त इमारतों में खाली होने का गलत फायदा उठाते हुए अनाधिकृत रूप से कब्जा कर रह […]

You May Like