युवक की अज्ञात कारणों के चलते मौत

छिंदवाड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र के गुलाबरा में गुरूवार को अज्ञात कारणों के चलते एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अरविंद पिता नर्मदाप्रसाद धुर्वे उम्र 30 साल ग्राम गुराडियाढाना, बरेली जिला रायसेन का रहने वाला है। वह भारत मेवाड़ आईस्क्रीम की दुकान मेें काम करता था। गुलाबरा में किराये के मकान में रहता था। बुधवार की शाम चार बजे से उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। आज सुबह आसपास के लोगों ने दरवाजे के नीचे झांककर देखा वह फर्श पर पड़ा हुआ था। दरवाजा तोड़कर देखा तो लोग उसे जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Next Post

तलवार के साथ रील बनाने वाले युवक को भेजा जेल

Thu Dec 25 , 2025
छिंदवाड़ा. पिछले कुछ समय से युवाओं में रील और सोशल मीडिया में ख्याति पाने का जूनुन देखने को मिल रहा है। इस जुनून के चलते युवक न केवल अपनी जान पर खेल रहे है बल्कि नियमों को भी ताक पर रखकर हरकते करने से नही चुक रहे है। ऐसा ही […]

You May Like