बंधन एएमसी ने वेल्थ क्रिएशन प्लेटफॉर्म ‘वेदार्था’ किया लॉन्च

नयी दिल्ली, 20 मार्च (वार्ता) बंधन एएमसी ने ऑनशोर और ऑफशोर निवेशकों के लिए वेल्थ क्रिएशन प्लेटफॉर्म – वेदार्था लॉन्च किया है।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह प्लेटफॉर्म बंधन एएमसी के अल्ट्रनेटिव इनवेस्टमेंट फंड्स (एआईएफ) के साथ-साथ पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (पीएमएस) के तहत लिस्टेड इक्विटी और फिक्स्ड-इनकम सॉल्यूशंस का उपयोग करके नए फाइनेंशियल प्रोडक्ट की पेशकश करना चाहता है। वेदार्था के तहत पेश किए जाने वाले इक्विटी-फोक्सड उत्पादों का मैनेजमेंट मृणाल सिंह, हेड- अल्ट्रनेट्स (लिस्टेड इक्विटीज) के नेतृत्व वाली टीम द्वारा किया जाएगा, जबकि वेदार्था के तहत पेश किए जाने वाले फिक्स्ड इनकम प्रोडक्ट्स का मैनेजमेंट भूपेंद्र मील, हेड- पीएमएस और अल्ट्रनेटिव- फिक्स्ड इनकम की प्रमुखता वाली टीम द्वारा किया जाएगा।

कंपनी के सीईओ विशाल कपूर ने कहा कि “वेदार्था की शुरुआत एक ऐसी सोच के साथ हुई थी, जिसके तहत अलग-अलग ज़रूरतों वाले लोगों की ज़रूरतों को पूरा किया जाएगा। वेदार्था का सार संस्कृत के शब्दों से लिया गया है- वेद, ज्ञान के ज़रिए ज्ञान की शाश्वत खोज का प्रतीक है और अर्थ, उद्देश्यपूर्ण वेल्थ क्रिएशन के ज़रिए समृद्धि का प्रतीक है। साथ में, वे एक ऐसे फिलॉसफी को दर्शाते हैं, जहां विशेषज्ञता समृद्धि को बढ़ावा देती है और वेल्थ क्रिएशन स्थायी प्रभाव पैदा करने का एक माध्यम बन जाता है। वेदार्था को प्रमाणित विशेषज्ञता वाली एक समर्पित और अनुभवी निवेश टीम के साथ-साथ 15-20 वर्षों के औसत अनुभव वाली एक सीनियर मैनेजमेंट टीम का समर्थन प्राप्त है। इसे बंधन एएमसी की 25 साल की विरासत और बंधन ग्रुप, जीआईसी (सिंगापुर) और क्रिसकैपिटल का सपोर्ट प्राप्त है।”

Next Post

बीसीसीआई ने दिया भारतीय टीम को 58 करोड़ रुपये का पुरस्कार

Thu Mar 20 , 2025
मुम्बई 20 मार्च (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम को 58 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार दिये जाने घोषणा की है और यह राशि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पुरस्कार राशि से तीन गुना से अधिक है। बीसीसीआई […]

You May Like

Play sound