मुम्बई 08 अप्रैल (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ धीमे ओवर रेट के लिए 12 लाख रूपये जुर्माना लगा हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार पर सोमवार रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस पर जीत के दौरान धीमे ओवर रेट के लिए यह जुर्माना लगाया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)2025 में आरसीबी पर पहली बार धीमे ओवर रेट अपराध के लिए जुर्माना लगा हैं। इससे पहले हार्दिक पंड्या, रियान पराग और ऋषभ पंत पर भी धीमे ओवर रेट के लिये जुर्माना लगा चुका हैं।
पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई थी। आईपीएल की आचार संहिता के तहत उन्हें धीमे ओवर रेट का दोषी करार देते हुए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
आरसीबी ने मैच में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मुम्बई इंडियंस को 12 रनों से हरा दिया था।
Next Post
अमेरिकी आपातकालीन खाद्य सहायता निधि की संभावित रोक से चिंतित है संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी
Tue Apr 8 , 2025
रोम, 08 अप्रैल (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने सोमवार को अमेरिका की ओर से हाल ही में जारी अधिसूचनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की, जिनमें 14 देशों में आपातकालीन खाद्य सहायता निधि पर संभावित रोक का संकेत दिया गया है। डब्ल्यूएफपी ने ‘एक्स’ पर एक बयान में […]

You May Like
-
10 months ago
पशुपतिनाथ मंदिर सहित 35 स्थानों पर बनेंगे सामुदायिक भवन
