ट्रकों में टक्कर, ड्राइवर, कंडैक्टर फंसे, राहवीर बने सूबेदार

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत खजरी खिरिया बाईपास एवं कटंगी बाईपास के बीच ट्रकों में टक्कर हो गई। ट्रक में बुरी तरह ट्रक ड्राईवर एवं कन्डैक्टर फंस गए। ट्रक से घायलों को निकलवाते हुये उन्हें उपचार के लिए ‘‘राहवीर’’ बने सूबेदार अमित शिववंशी एवं माढोताल पुलिस ने पहुंचाया।पुलिस के मुताबिक गुरूवार को खजरी खिरिया बाईपास एवं कटंगी बाईपास के बीच खड़े ट्रक से पीछे की ओर से आ रहा ट्रक यूपी 95 टी 0020 टकरा गया, जिससे उक्त ट्रक का चालक एवं परिचालक ट्रक में फंस कर घायल हो गये।

सूचना मिलने पर प्रभात गस्त ड्यूटी मे लगे सूबेदार अमित शिववंशी एवं थाना माढोताल का बल तुरंत मौके पर पहुंचा, जहॉ ट्रक ड्राईवर एवं कन्डैक्टर ट्रक में बुरी तरफ फंसे थे। सूबेदार अमित शिववंशी एवं माढोताल थाना पुलिस बल द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से ट्रक ड्राईवर विकास कुशवाहा एवं कन्डैक्टर को बाहर निकलवाते हुये दोनों घायलो को तत्काल उपचार के लिए पहुंचाया गया, मौेके पर यातायात को भी सुव्यवस्थित किया गया ।

घायलों की सहायता कर उपचार के लिए भिजवाने पर ‘‘राहवीर’’ बने सूबेदार अमित शिववंशी एवं प्रधान आरक्षक विजय, थाना माढोताल के सहायक उप निरीक्षक दिलीप बरकड़े, आरक्षक अनिल यादव की सराहनीय भूमिका रही ।उल्लेखनीय है कि सडक़ दुर्घटना की आपात स्थिति में पीडि़तों की मदद करने एवं घायल की जान बचाने के उद्देष्य से सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ‘‘राहवीर योजना’’ लागू की गई है।

Next Post

रंगदारी की रिपोर्ट: बदमाशों ने मचाया उपद्रव, पथराव

Fri Jul 4 , 2025
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत मढई में रंगदारी की रिपोर्ट करने पर बौखलाए बदमाशों ने उपद्रव मचाया। एक घर पर पथराव करने के साथ तोडफ़ोड़ कर दी और परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक कंधी लाल झारिया निवासी मढई रांझी ने रिपोर्ट दर्ज […]

You May Like