जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत मढई में रंगदारी की रिपोर्ट करने पर बौखलाए बदमाशों ने उपद्रव मचाया। एक घर पर पथराव करने के साथ तोडफ़ोड़ कर दी और परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक कंधी लाल झारिया निवासी मढई रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बहन मीना, भांजा दिनेश झारिया उसके घर आये हुए थे। भांजे ने बताया था की सुलतान खान उससे अवैध रुप से रुपये पैसे मांग कर रहा था जिसकी उसने रांझी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसी बात को लेकर सुलतान खान, बिज्जू चौधरी, हर्ष, उनके साथ अन्य लोग आये और कहने लगा कि तेरा भांजा दिनेश को कहां छुपा कर रखा है बाहर निकाल और उसे धमकाते हुए अभद्रता करने लगे। ईट पत्थर चीप उठाकर घर पर हमला करने लगे। लोहे के गेट को लोहे की राड़ से तोड़ फोड़ दिये और घर अन्दर घुस आये और घर के अन्दर रखी मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 20 एम. के. 9492 और स्कूटीक्रमांक एमपी 20 एस.पी 5720 को लाठी डण्डा से हमा कर तोडफ़ोड़ कर दिये। बाथरुम का गेट भी तोड़ दिये है और बोले की थाने में रिपोर्ट किये तो जान से खत्म कर देगें और भाग गए।
