रीवा संभाग में अब तक 458080 मीट्रिक टन हुई गेंहू की खरीद

रीवा। रीवा संभाग में 15 मई तक 90619 किसानों से 458080 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई है. उपार्जित गेंहू का किसानों के बैंक खाते में लगातार भुगतान किया जा रहा है. अब तक संभाग के अन्नदाताओं को 368 करोड़ रुपए की राशि उनके बैंक खाते में जारी कर दी गई है. इस संबंध में कमिश्नर बीएस जामोद ने बताया कि संभाग में 334 खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से गेंहू का उपार्जन किया जा रहा है. उपार्जन के लिए अब तक 119089 किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं. रीवा जिले में 79 खरीदी केन्द्रों में 27293 किसानों से 123362 मीट्रिक टन गेंहू का उपार्जन किया गया है. किसानों को अब तक 131 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है. सतना जिले में 95 खरीदी केन्द्रों में 33264 किसानों से 203974 मीट्रिक टन गेंहू का उपार्जन किया गया है. किसानों को 158 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है. सीधी जिले में 44 खरीदी केन्द्रों में 6962 किसानों से 24332 मीट्रिेक टन गेंहू का उपार्जन किया गया तथा किसानों को 13 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है. इसी तरह सिंगरौली जिले में 48 खरीदी केन्द्रों में 6626 किसानों से 19960 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई है. किसानों को 9 करोड़ रुपए का भुगतान दिया जा चुका है. मऊगंज जिले में 26 खरीदी केन्द्रों में 3915 किसानों से 16559 मीट्रिक टन गेंहू का उपार्जन किया गया है तथा 8 करोड़ रुपए किसानों को भुगतान किया गया है. मैहर जिले में 42 खरीदी केन्द्रों में 12559 किसानों से 69792 मीट्रिक टन गेंहू का उपार्जन किया गया है. किसानों को 49 करोड़ रुपए गेंहू का भुगतान किया गया है. उपार्जित गेंहू में से 54 प्रतिशत का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण करा दिया गया है. गेंहू उपार्जन के लिए पंजीकृत किसान 23 मई तक स्लॉट बुक कर सकते हैं.

जिले में अब तक 123362 मी. टन हुई गेंहू की खरीद

किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए निर्धारित समर्थन मूल्य 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से पंजीकृत किसानों से गेंहू का उपार्जन किया जा रहा है. अब तक 27293 किसानों से 123362 मीट्रिक टन गेंहू का उपार्जन किया गया है. इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी कमलेश तांडेकर ने बताया कि गेंहू उपार्जन के लिए अब तक 35213 किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं. उपार्जित गेंहू में से 74704 मीट्रिक टन का परिवहन कराकर सुरक्षित भण्डारण करा दिया गया है. किसानों के खाते में अब तक 131 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है. उपार्जन के लिए सभी खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध करा दिए गए हैं. जिले में 79 खरीदी केन्द्रों में गेंहू का उपार्जन किया जा रहा है. सभी किसान उपार्जन के लिए अपनी सुविधा के अनुसार 23 मई तक स्लॉट बुक कर सकते हैं. उपार्जन के लिए साफ-सुथरा और गुणवत्तापूर्ण गेंहू उपलब्ध कराएं.

Next Post

झोपड़ी में आग लगने से पशु हताहत

Sat May 16 , 2026
ग्वालियर। डबरा में एक झोपड़ी में आग लगने से एक भैंस की जलकर मौत हो गई जबकि दूसरी भैंस की हालत गंभीर है। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सर्वा में अजब सिंह बघेल की झोपड़ी में आग लगने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर से […]

You May Like