नाबालिग ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने फोन जब्त कर शुरू की जांच

भोपाल। छोला मंदिर थाना इलाके में एक नाबालिग लड़के ने फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस नाबालिग के परिजनों और दोस्तों से मामले की पूछताछ कर रही है. मौके पर मिले नाबालिग के मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया है. मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीय कृष्णा कुशवाहा ने शनिवार को अपने घर के एक कमरे में रात के समय फांसी लगा. परिजनों ने उसे फंदे पर लटकता देखा और तुरंत उतार कर अस्पताल पुहंचे, जहां डाक्टरों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया. कृष्णा कक्षा 10वीं का छात्र था. पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि वह पास हुआ था लेकिन परीक्षा उसके नंबर बहुत कम आए थे. इस बात से वह परेशान रहता था. तनाव में आकर नाबालिग ने आत्महत्या कर ली. छोला मंदिर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Post

रिहायशी क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियां: निगम की कार्रवाई के विरोध में व्यापारी

Mon Jul 27 , 2026
भोपाल नगर निगम द्वारा रिहायशी इलाकों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने और 10 दिन के भीतर दुकानें बंद करने के नोटिस जारी करने के खिलाफ, भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (BCCI) के नेतृत्व में व्यापारी खुलकर सामने आ गए हैं। व्यापारियों ने स्थायी समाधान न मिलने […]

You May Like