सलकनपुर। सांसद खेल महोत्सव के प्रचार-प्रसार एवं युवाओं में अलख जगाने का उद्देश्य लेकर बकतरा से प्रारंभ हुई मशाल यात्रा विधायक रमाकांत भार्गव के नेतृत्व में सोमवार सुबह बुधनी से बायां, पानगुड़ारिया से सलकनपुर पहुंची जहां मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी एवं युवानेता प्रखर नायक द्वारा मशाल रथ यात्रा का स्वागत किया गया.
इस मौके पर रामनारायण साहू, प्रेमनारायण मीणा, अनार सिंह चौहान, मुन्ना रघुवंशी, प्रदीप पटेरिया, जगदीश नाविक, सुनील गौर, रामगोविन्द तिवारी, भागीरथ मंडलोई, धर्मेंद्र राजपूत, मीडिया प्रभारी संदीप चौहान, बलराम सिसोदिया पुरुषोत्तम यादव, राजा दुबे, जतिन सोनी विनोद नागर, अनूपसिंह राजपूत, भीमसिंह राजपूत, मुकेश मालवीय, विक्रम प्रजापति, सौरभ जैन, सुभाष पाल आदि ने स्वागत किया गया. इसके बाद मशाल यात्रा रेहटी पहुंची जहां नप अध्यक्ष राजेंद्र पटेल एवं रामगोपाल टेलर एवं पार्षदों ने खिलाडिय़ों का पुष्माला पहनाकर स्वागत किया गया.
जिले के रेहटी तहसील मुख्यालय से आगे बढ़ते हुए मशाल यात्रा का स्वागत सरपंच गोंडीगुडारिया द्वारा किया गया जहां सलकनपुर मंडल अध्यक्ष द्वारा मशाल चकल्दी मंडल अध्यक्ष रमेश बरेला को सौंपी गई। चकल्दी से आगे बढ़ते हुए युवाओं में अलख जगाती मशाल यात्रा ने 24 घंटे में 120 किलोमीटर का सफर तय करते हुए मशाल रथ भेरूंदा पहुंची जहां नगर परिषद भैरूंदा अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष ने स्वागत के बाद नगर भ्रमण कर यात्रा का समापन किया गया. इस मौके पर अनेक लोग मौजूद थे.
