शहर में हबीबपुरा डूब क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित निकाला गया, राहत कैंप शुरू

ग्वालियर। ग्वालियर शहर में अतिवर्षा के कारण हबीबपुरा डूब क्षेत्र में आ गया है। जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने ग्रामवासियों को सुरक्षित निकाला। अनुविभागीय अधिकारी अतुल सिंह के नेतृत्व में नगर निगम, पुलिस प्रशासन एवं एनडीआरएफ के दल ने ग्रामवासियों को डूब क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाला। गोला का मंदिर क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र से लगे हुए ग्राम हबीबपुरा में पानी भर जाने के कारण लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य किया गया। इसके साथ उनका सामान भी सुरक्षित निकाला गया। प्रशासन के माध्यम से आरएनएस कॉलेज भाटखेड़ी में एक राहत कैम्प भी प्रारंभ किया गया है। यहाँ पर लोगों के ठहरने व भोजन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Next Post

भारत लंच तक दो विकेट पर 72 रन

Thu Jul 31 , 2025
लंदन, 31 जुलाई (वार्ता) भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट में गुरूवार को पहले दिन लंच तक दो विकेट खोकर 72 रन बना लिए हैं। लंच के समय साई सुदर्शन 25 और कप्तान शुभमन गिल 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बारिश के चलते अंपायर्स ने लंच […]

You May Like

मनोरंजन