नेशनल हाईवे-30 पर सड़क हादसा पूर्व सरपंच की मौत

मैहर:जिले के अमरपाटन क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार देर रात सड़क दुर्घटना में ग्राम सुआ के पूर्व सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुटी.प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सुआ निवासी गौकरण पटेल उम्र 45 वर्ष गुरुवार की रात अपने खेतों के काम के सिलसिले में हार्वेस्टर की जानकारी लेने के लिए निकले थे. इसी दौरान अमरपाटन क्षेत्र में पर्सवाही नर्सरी के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे बनी निर्माणाधीन गहरी नाली में जा गिरी. इस भयानक हादसे में गौकरण पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बाइक समेत नाली में गिरे पूर्व सरपंच को बाहर निकाला. इसके पश्चात हाईवे एम्बुलेंस 1033 के माध्यम से उन्हें अमरपाटन के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है और शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की जा रही है. फिलहाल अमरपाटन पुलिस इस दर्दनाक हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की शिनाख्त करने और उसकी तलाश में जुटी हुई है.

Next Post

कारगिल ढाबे में हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Sat Nov 14 , 2026
सतना: जिले के रीवा रोड स्थित कारगिल ढाबे पर आइसक्रीम और सिगरेट न मिलने पर कर्मचारियों पर तलवार व बेसबॉल बैट से हमला करने वाले मुख्य आरोपियों पर कोलगावां थाना पुलिस ने शिकंजा कस दिया है. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर […]

You May Like

मनोरंजन