30वां सर्वजाति सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा, पंजीयन 1 से

ग्वालियर। जनसमस्या निवारण समिति की समरसता महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष मोहन सिंह माहौर की मौजूदगी में हुई। बैठक में माहौर ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा 30वां सर्व जाति सामूहिक विवाह सम्मेलन ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए 1 नवंबर से पंजीयन प्रारंभ किया गया है। माहौर ने बताया कि 23 नवंबर रविवार को झलकारी बाई जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में 51 विभूतियों का सम्मान किया जायेगा। बैठक में संगठन मंत्री महेंद्र सिंह गौर एवं जिला अध्यक्ष संजय माहौर भी उपस्थित थे।

Next Post

रायपुरा में दलित युवक की हत्या पर उबाल, एसपी ने खुद संभाला मोर्चा,आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज

Sun Oct 26 , 2025
दबोह। भिंड जिले के दबोह थाना क्षेत्र के रायपुरा नंबर-2 गांव में दलित युवक रूद्र प्रताप सिंह जाटव (35) की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपियों के घरों पर हमला कर आगजनी की, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। बढ़ते तनाव […]

You May Like