सब्जी मंडी में दुकानदार से की मारपीट

इंदौर:जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित सिंधी कॉलोनी सब्जी मंडी में एक दुकानदार के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि फरियादी विशनदास (62) पिता अर्जुनदास उदासी निवासी 85/1 बीके सिंधी कॉलोनी इंदौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है. फरियादी ने बताया कि रविवार 22 मार्च को वह अपनी जूस की दुकान पर मौजूद था.

इसी दौरान निखिल उर्फ नितेश थारानी निवासी वीर सावरकर नगर उसकी दुकान के सामने खड़ा हो गया, जिसे हटने के लिए कहा गया. इसके बाद दोपहर करीब 3:30 बजे जब फरियादी सब्जी मंडी स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स के शौचालय गया, वहां आरोपी मिला और गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर आरोपी ने फरियादी के साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उसके दाहिने हाथ और सीने में चोट आई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

किशोरी से मातृत्व तक महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Mon Mar 23 , 2026
भोपाल: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की नींव रखती है। सरकार “किशोरी से मातृत्व तक” महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा […]

You May Like