विष्णु मंदिर में आज से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

शिवपुरी:शिवपुरी शहर के सुप्रसिद्ध विष्णु मंदिर परिसर में आज से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। वहीं कथा के प्रथम दिन नगर के प्रमुख मार्गों से एक विशाल एवं भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्ति संगीत और जयकारों के बीच पूरी नगरी धर्ममय नजर आई।कथा के मुख्य यजमान उद्योगपति अरविंद दीवान एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता दीवान ने श्रद्धा भाव के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण के ग्रंथ को अपने सिर पर धारण किया। गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई इस नगर परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रीमद् भागवत ग्रंथ और कलश यात्रा का स्वागत किया गया।
पीले वस्त्रों में सजी कलश धारी महिलाएं
वहीं कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थीं। ढोल-ताशों और भजनों की धुन पर थिरकते श्रद्धालुओं ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। कलश यात्रा नगर के प्रमुख चौराहों से होते हुए पुनः विष्णु मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से ग्रंथ की स्थापना की गई

Next Post

शिवपुरी में दंगल के दौरान मारपीट, कुश्ती को लेकर चले लाठी-डंडे, 15 पर केस दर्ज

Mon Apr 6 , 2026
शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र के मगरौनी कस्बे में दंगल के दौरान विवाद के बाद दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। बीसीसी ग्राउंड में मेले के दौरान हुई इस घटना के बाद दोनों पक्ष मगरौनी पुलिस चौकी पहुंचे, जहां उनके बीच फिर से झड़प हो गई।पुलिस ने हस्तक्षेप कर […]

You May Like