बहू ने मायके वालों से सास-ससुर पर करवाया हमला

जबलपुर: मझोली थाना अंतर्गत सिहोदा में एक बहू ने मामूली कहासुनी के बाद अपने मायके पक्ष के लोगों को बुलाकर अपने ही सास-ससुर पर हमला करवा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मताबिक सिहोदा निवासी राजकुमारी रजक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके बेटे धर्मेंद्र की पत्नी निशा रजक ने पूर्व में ससुराल पक्ष पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था। न्यायालय में आपसी समझौते के बाद निशा हाल ही में वापस अपने ससुराल सिहोदा आकर रहने लगी थी।

लेकिन शाम करीब 7 बजे फिर से धर्मेंद्र और निशा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद बहू निशा ने अपने मायके फोन कर परिजनों को बुला लिया। देर रात निशा का भाई अंकित रजक, मोहित रजक और मौसा रमेश रजक सिहोदा पहुँचे। आते ही तीनों ने विवाद शुरू कर दिया। जब राजकुमारी और उनके पति नेतराम घर के नीचे आए, तो अंकित ने हाथ में लिए डंडे से राजकुमारी पर हमला कर दिया।

इस दौरान बीच-बचाव करने आए नेतराम को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीटा और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुँचे और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। हमले के बाद आरोपियों ने पूरे परिवार को धमकी दी कि अगर थाने में रिपोर्ट लिखवाई, तो सबको जान से खत्म कर देंगे। घायल पति-पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया । पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Next Post

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

Sun Mar 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 मार्च (वार्ता) जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी 20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतने के बाद कहा, ”हम पहले बैटिंग करेंगे, यह एक दिन का गेम […]

You May Like