बालझिरी में ट्यूबवेल से निकल रहा काला-लाल पानी: फसलें बर्बाद, बैल की मौत

पानसेमल। तहसील की ग्राम पंचायत बालझिरी पंचायत के अंतर्गत आने वाले रामा फलिया निवासी मुकेश हवलदार डावर,सागर डावर ने बताया कि उनके खेत एवं आसपास के खेतों में करीब 1 वर्ष से ट्यूबवेल से ऐसा पानी निकल रहा है,इस बात से उन्होंने अधिकारियों को भी अवगत कराया है ।इस पानी के कारण उनकी मक्का की फसल भी एक बार खराब हो गई थी।साथ ही एक बेल की भी मौत हुई थी।उनका परिवार वर्तमान में पेयजल के लिए निकट के खेत से पानी ला रहे हे।आसपास के रहवासियों को किसी बीमारी से ग्रसित होने का भय बना हुआ है।वही इस मामले को लेकर तहसीलदार पानसेमल सुनील सिसोदिया ने इस पानी को पीने योग्य नहीं बताया गया तहत स्थानीय निकाय से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाए जाने की बात कही साथ ही PHE अधिकारियों से चर्चा कर उसमें क्या सुधार किया जा सकता है,इस हेतु प्रयास किया जाएगा।उल्लेखनीय हे कि वर्षाकाल के दौरान भी इस प्रकार की शिकायत प्रशासन को मिली थी जिसके बाद पानी के सैंपल लिए गए थे।

ट्यूबवेल से निकल रहे काले लाल पानी की जांच हेतु लेब टिम के साथ पहुंचे PHE अधिकारी,बंद फैक्ट्री, धामनी नदी से भी लिए सैंपल।

पानसेमल क्षेत्र के ग्राम पंचायत बालझिरी में ट्यूबवेल से निकलने वाले लाल काले रंग के पानी की जांच हेतु PHE अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास खेतों में भी निरीक्षण किया।समाचार प्रसारित होने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेकर संबंधित किसान के यहां पहुंचकर जानकारी प्राप्त की।किसान ने बताया कि इसके पूर्व भी इस समस्या के बारे में बताया गया था लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो पाया।PHE विभाग के उपयंत्री संदीप मंगरोलिया ने बताया की टीम द्वारा धामनी नदी,बंद खाद फैक्ट्री से मटेरियल ओर किसान की बोरिंग से निकलने वाले लाल पानी का सैंपल लिया गया।किसान परिवार से पूछने पर उन्होंने आसपास के अन्य खेतों में भी इस प्रकार की समस्या होने की जानकारी दी।फैक्ट्री प्रबंधन से आवश्यक जानकारी लेकर उन्हें मटेरियल हटाने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान संदीप मंगरोलिया उपयंत्री प्रयोगशाला सहायक लोकेश भावसार,रसायनज्ञ,दिलीप मोरे,किशोर प्रजापत,ब्लॉक कार्डिनेटर क्रांति देसले मौजूद रहे।वही अब प्रशासन द्वारा समस्या के निराकरण के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाएंगे यह देखने वाली बात होगी।

उल्लेखनीय हे कि टाकली रोड स्थित सुमन आर्गेनिक खाद फेक्ट्री के परिसर के लम्बे समय से खुले मैदान में रखे रा मटेरियल के कारण निकट की धामनी नदी एवं ग्राम के पेयजल स्त्रोतों में पानी दूषित हुआ था जिसकी शिकायत SDM रमेश सिसोदिया एवं तहसीलदार सुनील सिसोदिया को मिलने पर सम्बंधित व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई थी लेकिन वर्तमान में फैक्ट्री बंद हे आसपास खेतों में भूमिगत पानी दूषित होने से किसानो की चिंता बढ़ गई है।

Next Post

साइलेंट अटैक से किसान की मौत:बोरे खरीदने जवासा गए थे; अचानक सीने में दर्द से बेसुध होकर गिरे

Sat Apr 4 , 2026
नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के जवासा चौराहे पर किसान की अचानक तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक को मौत का कारण माना जा रहा है। मृतक के परिवार में पत्नी एक बेटा और एक बेटी हैं। जानकारी के अनुसार, अरनिया मानगिर निवासी देवीलाल (45) […]

You May Like