इंग्लैंड की महिला टीम ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया

डर्बी, 21 मई (वार्ता) एलिस कैप्सी (नाबाद 74) रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड की महिला टीम ने पहले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 16 गेंदें शेष रहते सात विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ इंलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने मात्र 10 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गवां दिया। सोफिया डंकले (आठ) रन बनाकर आउट हुये। छठें ओवर में ब्री इलिंग ने मैया बाउचियर (पांच) को भी आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद हीथर नाइट ने एलिस कैप्सी के साथ पारी को संभलाने का प्रयास किया। दोनेां बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट लिए 43 रन जोड़े। 12वें ओवरम में ब्री इलिंग ने हीथर नाइट (19) को आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी फ्रेया केम्प ने एलिस कैप्सी के साथ चौथे विकेट लिए अविजित 64 रन जोड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी। इंग्लैंड ने 17.2 ओवरों में तीन विकेट पर 140 रन बनाकर सात विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। एलिस कैप्सी ने 51 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 74 रनों की पारी खेली। फ्रेया केम्प ने 20 गेंदों में पांच चौकों की मदद से नाबाद 31 रन बनाये।

इससे पहले इंग्लैंड की महिला टीम ने बुधवार देर रात खेले गये मुकाबले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 136 रनों का स्कोर बनाया। सोफी डिवाइन ने सर्वाधिक 45 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 22 गेंदों का सामना किया और चार चौके और चार छक्के लगाये। मैडी ग्रीन ने (23), ब्रूक हॉलीडे (14) और इसाबेला गेज ने (12) रनों का योगदान दिया। इज़ी शार्प ने 20 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाते हुए नाबद 26 रनों की पारी खेली।

इंग्लैंड के लिए चार्ली डीन, लॉरेन बेल ने दो-दो विकेट लिये। लिन्सी स्मिथ, डैनी गिब्सन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

हस्तिनापुर के वीर में गांधारी का दमदार किरदार निभायेंगी विवाना सिंह

Thu May 21 , 2026
मुंबई, 21 मई (वार्ता) अभिनेत्री विवाना सिंह सोनी सब के शो हस्तिनापुर के वीर में गांधारी का दमदार किरदार निभाती नज़र आयेंगी। सोनी सब दर्शकों के लिए एक भव्य पौराणिक गाथा हस्तिनापुर के वीर लेकर आ रहा है, जो पांडवों और कौरवों के शुरुआती वर्षों को प्रदर्शित करेगा। यह शो […]

You May Like